FATEHPUR NEWS: कोतवाली बिंदकी पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज निवासी दरबेशाबाद, कोतवाली बिंदकी क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा पहले ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को करीब दोपहर 2 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।







