Home उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

पीडब्ल्यूूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

भारत सिंह यादव 14वीं बार अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
PRAYAGRAJ NEWS:  पिडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय द्विवर्षीय अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम लखनऊ स्थित विश्वेसरैया प्रेक्षा गृह में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर भारत सिंह यादव को लगातार 14वीं बार निर्विरोध चुना गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। वहीं प्रांतीय महामंत्री पद पर वशिष्ठ तिवारी पहली बार निर्वाचित हुए। प्रांतीय संरक्षक पद पर निवर्तमान महामंत्री शैलेन्द्र कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रयागराज क्षेत्र से प्रतापगढ़ जनपद के अध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष रविशंकर मिश्र, मंडल मंत्री धर्मराज यादव, मनोज कुमार सैनी (जनपद अध्यक्ष फतेहपुर), फूलचंद यादव (जनपद अध्यक्ष प्रयागराज), राम सिंह (जनपद अध्यक्ष कौशाम्बी), राम अचल पाल (जनपद मंत्री प्रयागराज), प्रमोद मिश्रा (प्रतापगढ़), बेनी प्रसाद मौर्य (कौशाम्बी) एवं मंडल कोषाध्यक्ष रामप्रताप यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को 51 किलो की भव्य माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रांतीय स्तर पर एक संयुक्त मोर्चा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी संगठनों से एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली एवं रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 1986, 1996 और 2011 की तरह बड़े आंदोलन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी देश के विकास की रीढ़ हैं, लेकिन आज वही उपेक्षा का शिकार होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।