Home उत्तर प्रदेश किड्स प्रयागराज और भानु प्रताप क्लब को मिली जीत

किड्स प्रयागराज और भानु प्रताप क्लब को मिली जीत

विनीत कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते सीडीए पेंशन ऑफिस के सीनियर ऑडिटर चंद्रमोहन यादव

PRAYAGRAJ NEWS: किड्स प्रयागराज क्लब और भानु प्रताप क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में किड्स प्रयागराज क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 216 रन (राघव दुबे 41, आदित्य प्रकाश 38, अंकुश सिंह व अश्विन चौधरी 25-25, स्वास्तिक चौधरी 24, अमोल पांडेय 21 नाबाद, मोहम्मद शयन 3/35, शरद सिंह और सनी यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वीएस क्लब की टीम 20 ओवर में 86 रन (समर सिंह 19, सनी यादव 15, विनीत कुमार सिंह 6/05, सार्थक यादव 2/24) पर सिमट गई। विनीत कुमार सिंह को सीडीए पेंशन ऑफिस के सीनियर ऑडिटर चंद्रमोहन यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर खेले गए मैच में गोपाल दास क्लब ने 30 ओवर में 160 रन (रौनक यादव 60, कृतेश यादव 29, शशांक मौर्य 3/17, रितेश यादव 3/18) बनाए। जवाब में भानु प्रताप क्लब ने 21.5 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन (आर्यन यादव 69, शिव गौतम 56, उज्जवल सिंह 2/23, शुभ निषाद 2/34) बना लिए। शशांक मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।