Home उत्तर प्रदेश कड़ा सीएचसी में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, पात्र महिलाओं...

कड़ा सीएचसी में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, पात्र महिलाओं को मिले आयुष्मान कार्ड

KAUSHAMBI NEWS: प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कई पात्र महिलाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए तथा उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि प्रदीप पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. सागर विश्वास, बीपीएम प्रदीप सिंह (डब्बू), चीफ फार्मासिस्ट शिव सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।