Home उत्तर प्रदेश दलित बस्ती में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा तनाव, तीन नामजद पर...

दलित बस्ती में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा तनाव, तीन नामजद पर मुकदमा

PRAYAGRAJn NEWS: यमुनापार क्षेत्र के खीरी थाना अंतर्गत एक गांव में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सामाजिक तनाव का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम पौखड़ौर निवासी अंकित मिश्रा ने 19 मार्च 2026 को खीरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम खीरी निवासी साहनवाज खान उर्फ मोनू पुत्र सनव्वर अली, लवकुश गौड़ पुत्र कल्लू गौड़ तथा ग्राम चिरांव निवासी रज्जन कोल पुत्र राम लल्लू कोल ने ग्राम बघोल की दलित बस्ती में पहुंचकर सवर्ण समाज के खिलाफ कथित रूप से अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।तहरीर में यह भी आरोप है कि आरोपियों ने लोगों को भड़काने का प्रयास किया तथा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की स्थिति बन गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमेश कुमार को सौंपी गई है।घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है। अधिवक्ता विपुल दुबे, विवेक शुक्ल, सौरभ पाण्डेय, विवेक द्विवेदी सहित कई अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोनू सिंह, प्रखर सिंह, प्रियांशु तिवारी ‘प्रिंस’, विनय तिवारी, सूरज कुशवाहा, राहुल पाण्डेय, आकाश तिवारी ‘टाइगर’, विकास तिवारी, आनंद दुबे, मोनू मिश्र, शुभम सिंह, रज्जन मिश्र, विकास सिंह बघेल, निशांत शुक्ल, सानू पाण्डेय, अमित पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।