PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र सांगीपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी जंगी लाल मौर्य की अध्यक्षता में संविलित विद्यालय इदिलपुर की गरिमामयी उपस्थिति मे दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र 4 बच्चों को प्रदान किया गया। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी जंगी लाल मौर्य ने बताया कि इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण करना व शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना है। उक्त अवसर पर शिक्षक सतीश पाठक, सहायक अध्यापक अशुतम सिंह आदि मौजूद रहे।







