महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा
KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी उसके साथ आएदिन छेड़छाड़ कर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करता है, पति व ससुर के उलाहना देने पर पड़ोसी युवक हरकतों से बाज नहीं आया और नहाने वक्त अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसा मांग रहा है। युवक की हरकतों से आजिज महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने कसिया पश्चिम गांव निवासी बाला नाथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







