KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर कस्बे में बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर जख्मी हालत में पाया गया, स्थानीय लोगो की माने तो राष्ट्रीय पक्षी मोर को जंगली कुत्तों ने जख्मी कर दिया है। दारानगर कस्बे के सोनू केसरवानी ने देखा तो अपने सहयोगी अनुराग नंद मिश्रा, अरविंद सोनकर , नन्हे सोनकर आदि लोगों ने कुत्ते को भगाकर मोर की बचाई और कड़ा धाम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व गंगा गोमती संस्था अध्यक्ष विनय पांडेय को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का इलाज करने के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी सिराथू निखिलेश चौरसिया को जानकारी दी। इस दौरान वन कर्मी अनिल पटेल मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने सुपुर्द लेकर वन रेंज आफिस डोरमा ले आए ।







