PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर एवं विज्ञान प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित हो रही राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में बुधवार को मेधावियों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सार्थक विचार प्रस्तुत हुए। प्रतियोगिता में प्रियंाशी पाण्डेय को प्रथम तथा पूर्वा शुक्ला को द्वितीय एवं सान्या मिश्रा को तृतीय स्थान मिला। प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह ने सफल मेधावियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होनें कहा कि राष्ट्र निर्माण में भारतीय युवाओं की रचनात्मक भूमिका का अप्रतिम योगदान है। डॉ0 अनीता त्रिपाठी एवं डॉ0 रोहिणी त्रिपाठी व डॉ0 रघुनायक मिश्र ने प्रतियोगिता का सफल संयोजन किया। निदेशक डॉ0 संदीप मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सुरभि सिंह व संयोजन कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह व कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 रजनीश पाण्डेय ने किया। इस मौके पर डॉ0 बीना सिंह, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 ओपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।







