Home उत्तर प्रदेश पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिला इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया वेलफेयर क्लब...

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिला इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया वेलफेयर क्लब : धीरेन्द्र द्विवेदी

PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष धीरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व उनकी पूरी टीम  प्रयागराज कमिश्नर से मुलाक़ात की, पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के बढ़ते मामलों को लेकर एक अहम बात चीत हुई। इलाहाबाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को विस्तारपूर्वक से रखा। अध्यक्ष ने कमिश्नर से मुलाकात कर  पत्रकारों ने फील्ड में काम करते समय आने वाली दिक्कतों को अवगत कराया और तथाकथित “फर्जी पत्रकारों” द्वारा उत्पन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया क्लब की ओर से बताया गया कि ऐसे लोग पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं ,जिससे वास्तविक पत्रकारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्लब ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए भी पुलिस प्रशासन को अवगत कराया और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल एक टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं ,उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,ताकि निष्पक्ष रूप से काम कर रहे पत्रकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी (भारत समाचार), सर्वेश दुबे (न्यूज़ 18), इमरान (इंडिया टीवी), विनय सिंह रघुवंशी (टाइम्स नाउ नवभारत), शोएब रिजवी (इंडिया वॉइस), सौरभ मिश्रा (एबीपी), गुफरान (zee न्यूज़) सचिन प्रजापति (दैनिक भास्कर), विवेक श्रीवास्तव, आरिफ राजू, अंकित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया क्लब के सदस्य मौजूद रहे।