Home उत्तर प्रदेश जमीन की रंजिश में की मारपीट, केस दर्ज

जमीन की रंजिश में की मारपीट, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  जमीन पर लगे बांसबल्ली व कंटीले तार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के उधरनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव पुत्र रामदयाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी पुत्री सुशीला पत्नी देवराज यादव द्वारा क्रय की गयी जमीन की देखभाल करता है। पीड़ित का आरोप है कि बीती तेरह मार्च को गांव के विनोद कुमार सरोज ने अपने पिता छोटेलाल सरोज के साथ मिलकर जमीन पर लगे बांसबल्ली व कंटीले तार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर एससीएसटी के फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी उसकी भूमिधरी पर खडण्जा लगाने का भी प्रयास कर रहे हैं। कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।