Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाई बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की जयंती

सपा ने मनाई बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की जयंती

MIRZAPUR NEWS: बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया सामाजिक समानता के पुरजोर हिमायती और सच्चे समाज सेवक थे। यह बातें सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी सपा जिला कार्यालय  लोहिया ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने बाबू जी के चित्र पर पुष्पाति कर उनके ब्यक्तित्व व क्रतित्व की चर्चा की। देवी चौधरी ने कहा कि 13 मार्च 1903 को लखनऊ के खरिका गांव में जन्मे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने जीवन पर्यन्त सामाजिक न्याय व समानता के लिए सार्थक प्रयास किए। समाज के उत्थान के लिए बाब जी के योगदान को सर्व समाज सैकडों साल तक याद रखेगा। वह चौरसिया समाज के साथ-साथ पिछडों एवं दलितों के भी महानायक थे। देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि इतिहास जानने वाले ही इतिहास रचते हैं। इसलिए समुचित सामाजिक विकास के लिए शिक्षा व दीक्षा बहुत जरूरी है।  इस अवसर पर आदर्श यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्दर पटेल, शैलेष पटेल, झल्लू यादव,कौशिक कौनिजिया,रामप्यारे गोंड, प्रिंस राव, जेपी यादव, रवि सोनकर, मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, सुरेश यादव, रामजी यादव, धनंजय सिंह, सतीश मिश्रा, सौरभ पटेल, पतालू यादव, सुबाष पटेल, विरेन्दर यादव, आदि मौजूद रहे।