MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को जी.डी. बिनानी पी. जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई रैली चयनित ग्रामों से होते हुए विभिन्न मार्गो पर “आधी रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे” तथा ” चाचा-चाची मत घबराना वोट देने जरूर जाना” आदि नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण करते हुए अपने शिविर स्थल पर पहुंच गईं शिविर के दूसरे सत्र में मतदाता जागरूकता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ वसीम अकरम अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस परिवेश में मतदाताओं की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण हो गई है और आज शासन व्यवस्था संचालित करने के लिए एक अच्छी सरकार बनाने के लिए निश्चित रूप से आपका एयरपोर्ट व निर्णायक साबित हो सकता है, इसलिए कभी भी अपने वोट को बेकार न करें तथा जाति और धर्म से ऊपर लोग लालच से परे होकर अपने वोट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन थाना ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्याप्त किया कार्यक्रम में महाविद्यालय से समाज शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो और अंत में राष्ट्रगान के उपरांत संगोष्ठी समाप्त की गई।







