KAUSHAMBI NEWS: जमीन बेचकर पैसे देने की मांग पूरी न होने पर चार दिन पूर्व रामपुर धमावां गांव में खेत में कुल्हाड़ी से काट बाबा की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई थी। वही पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में सात मार्च की शाम 12 वर्षीय नातिन अंकिता के साथ 65 वर्षीय बाबूलाल खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे इस दौरान जमीन बेचकर पैसा ना देने नाराज बुजुर्ग के नाती ने कुल्हाड़ी और लोहे के राड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक की पत्नी जगराना देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नाती पर हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में रिश्तेदारों और करीबियों के घर में दबिश दे रही थी। मंगलवार की रात सूचना पर पुलिस ने फतेहपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया बुधवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।







