KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमंगलपुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि बीती रात तीन अज्ञात लोगों द्वारा स्कार्पियो चोरी करने का प्रयास किया गया, शोर मचाने पर स्थानीय लोगो के जगने पर अज्ञात चोर भाग गए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला का मजरा कमंगलपुर निवासी कमल सिंह पुत्र भैरो प्रसाद ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात वह खाना पीना खाकर प्रतिदिन की भांति टेढ़ीमोड स्थित मकान के बरामदे में सो रहा था, कमल सिंह के मुताबिक करीब डेढ़ बजे रात मकान के सामने सफेद रंग की बोलेरो से तीन अज्ञात व्यक्ति उतरकर घर के पास खड़ी अर्टिगा कार के पास पहुंचे और गेट खुलने का प्रयास किया लेकिन गेट नहीं खुला जिसके बाद पीड़ित की स्कॉर्पियो के पास पहुंचकर धक्का देने लगे, इस दौरान कमल सिंह के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जग गए, और अज्ञात चोर घर के बगल में स्थित गेहूं के खेत से होकर भाग गए, भागते समय दो जोड़ी चप्पल व रेशम की मोटी रस्सी छूट गई है।







