KAUSHAMBI NEWS: प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को एक युवक भगा ले गया और एक महिला पर बेटी का धर्म परिवर्तन हेतु घर बुलाने का आरोप लगाया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एयरपोर्ट थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक भगा ले गया, पीड़िता का आरोप है कि एक महिला पर बेटी को घर बुलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।







