पीडीए की ताकत ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से बनेगी सपा सरकार दृजिला सचिव विनय सोनकर
प्रातःकाल एक्सप्रेस
Prayagraj News। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोरांव विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर पीडीए पंचायत के माध्यम से चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया। इस दौरान सपा नेताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच विस्तार से रखा।पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने मूल एजेंडे से भटक कर किसान, नौजवान और मजदूर विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा ब्राह्मण समाज के बच्चों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया गया, लेकिन सरकार इस पर मौन स्वीकृति प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी जाति, धर्म और मजहब का सम्मान किया जाएगा।राजेश पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में संस्कृत विद्यालयों को एड कर शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का कार्य किया गया था। साथ ही सभी वर्गों के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया, जिसके कारण आज ब्राह्मण समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ रहा है।जिला सचिव विनय सोनकर ने कहा कि पीडीए की ताकत ब्राह्मण समाज के अनुभव और आशीर्वाद से और मजबूत होगी तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने महंगाई और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर भी मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा।मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जाति नहीं बल्कि पीडि़त को देखकर मदद करती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी पीडि़तों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया जाएगा।इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सिध्यनाथ शर्मा, लालता यादव, कल्टर यादव, कल्लू आदिवासी, सूर्यनाथ मिश्रा, गेदा देवी यादव, फूलकली, हिन्छलाल कोल, राधे बेनबंस, बृजलाल प्रजापति, राजीव वर्मा, दिना वर्मा, लवकुश प्रजापति, विजय प्रजापति, प्रेमशंकर दूबे, पिंटू सिंह, देवा मुखिया शुक्ला, नीरज शुक्ला, रामलालन मौर्य, अरुण कुमार मौर्य एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







