Home उत्तर प्रदेश युवती के अपहरण व धमकी का केस दर्ज

युवती के अपहरण व धमकी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण व गालीगलौज तथा धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सात मार्च की शाम करीब छः बजे गांव के पड़ोसी विशाल सरोज पुत्र माता प्रसाद, सुरेश पुत्र रमऊ, बड़ेलाल, रोहन व रोहित पुत्रगण संतलाल व संतलाल की पत्नी सुशीला एवं विशाल की भाभी, काजल पुत्री माता प्रसाद एकराय होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि घर में मौजूद उसकी उन्नीस वर्षीया पुत्री को जबरन अपहृत कर ले गये। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।