PRATAPGARH NEWS: आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित महान शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर एक शैक्षिक सेमिनार का आयोजन सरोजिनी इंटर कॉलेज कुसमी प्रतापगढ़ में किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे अपने संबोधन में महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला और लोगों से आह्वान किया कि शिक्षा ही जीवन का असल मार्गदर्शन है इसी क्रम में शिवानी मातन हेलिया भी अपने विचार रखें महिमा गुप्ता एडवोकेट भी अपने विचार रखे ,जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा, प्रधान विजय राज यादव , डॉक्टर राजेश राजेश भट्ट प्रबंधक सरोजिनी इंटर कॉलेज , श्रीमती अलका श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने विचार रखें सेमिनार में आए हुए प्रतिभागियों में मेहंदी प्रतियोगिता में सपना विश्वकर्मा प्रथम ,खुशबू प्रजापति द्वितीय, तबस्सुम तृतीय स्थान पर रही, कला प्रतियोगिता में कविता प्रथम, स्वाति द्वितीय अमृता सरोज, तीसरी स्थान पर रही इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिमझिम प्रथम , वर्षा र्द्वितीय , सुनैना तृतीय स्थान पर रही । सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी दौरान मुख्य रूप से जावेद अख्तर, निसार अहमद नगर अध्यक्ष सपा, वकार अहमद अधिवक्ता, संजय सिंह बालेंदु भूषण सिंह अधिवक्ता , फिरोज खान मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







