KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के झंडापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड सगीर अहमद सोमवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि सगीर अहमद सोमवार शाम करीब चार बजे किसी काम से टेढ़ीमोड़ गए थे। वहां से वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया और मोटरसाइकिल के दोनों पहियों के बीच घुस गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सगीर अहमद मोटरसाइकिल सहित सड़क पर कुछ दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।







