Home उत्तर प्रदेश बाघ के हमले में बकरी चरा रही युवती घायल, डीएफओ खीरी ने...

बाघ के हमले में बकरी चरा रही युवती घायल, डीएफओ खीरी ने किया मौका मुआयना

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  मोहम्मदी वनरेंज की बिलहरी बीट के कोटखेरवा गांव में बकरी चराने गई युवती पर बाघ ने पीछे से हमला कर दिया, जिसमें कोटखेरवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती राजप्रभा पुत्री लालता प्रसाद पर गन्ने के खेत से निकलकर अचानक हमला कर दिया जिससे युवती घायल हो गई,साथ मे गांव की अन्य महिलाओं व खेतो में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर युवती को छोड़ दिया, लेकिन सरसों कटे खेत में चर रही बकरी पर झपट्टा मारकर दबोच लिया और पास के ही सुनील कुमार के गन्ने के खेत मे घुस गया। बकरी चरा रहीं महिलाओं मीना देवी, किरन राज,सोमा देवी,रामवती आदि ने घायल राजप्रभा को शोर मचाकर किसी तरह बाघ से बचाया, घटना की जानकारी गांव वालों को दी। सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा गया, ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी,मौके पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष हैदराबाद सुनील कुमार मलिक व वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया।ग्रामीणों ने बताया बाघ काफी समय से क्षेत्र में मौजूद था,जिसकी सूचना वन विभाग को पहले से थी लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नही उठाया। वहीं जानकारी मिलते ही डीएफओ साउथ तापस मिहिर व रेंजर मोहम्मदी निर्भर प्रताप शाही ने घटनास्थल का दौरा किया,बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए गन्ने के खेत के चारों किनारों पर चार ट्रेप कैमरे लगाएं गए हैं।रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया घटना की जानकारी मिली है, बाघ के हमले में घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, बकरी का मुआवजा दिलाया जाएगा।