PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे भारत और विश्व भर में बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में मेजारोड़ बंधवा ग्रामपंचायत में विनीता कमलेश विश्वकर्मा जिला महिला कार्यालय मंत्री भाजपा ने महिला समूहों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाना, समानता को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना था, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए ष्महिला-नेतृत्व वाले विकासष् पर जोर दिया गया। महिला दिवस के मुख्य बिंदु उत्सव और कार्यक्रम स्कूलों, दफ्तरों और पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह दिन महिलाओं को अबला के बजाय समर्थ समझने, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आत्मनिर्भरता पर जोर देता है। इतिहास इसकी शुरुआत 1908 में न्यूयॉर्क में महिलाओं के अधिकारों के आंदोलन से हुई थी, जिसे 1910 में क्लारा जेटकिन द्वारा वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली। यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि महिला अधिकारों के लिए जारी संघर्ष और समाज में समानता लाने का एक बड़ा आंदोलन है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषादेवी, रहिशा, विजयलक्ष्मी,रुपमरामा, सोनी , शीला गुप्ता, शान्तीदेवी गुप्ता, बिचारी , प्रियंका गुप्ता, बिमला देवी, नगीनादेवी शीला देवीचाल, कविता पाल, रेनुगुप्ता, सविता पाल, कंचन प्रजापति, बन्दना कलन्दा देवी, किरन देवी, ऊषा देवी आदि दर्जनों से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रही।







