Home उत्तर प्रदेश मोहम्मद शमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रोजा इफ्तार का आयोजन

मोहम्मद शमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रोजा इफ्तार का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS:  मऊआइमा के रामफल की ईनारी स्थित मोहम्मद शमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रविवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या में रोजगारों ने इफ्तार किया और मुल्क की अमन शांति के लिए दुआएं मांगी ।इफ्तार के पश्चात मुफ्ती हबीबुर रहमान  ने मगरिब की नमाज अदा कराई । इफ्तार पार्टी में शामिल प्रमुख लोगों में समाजवादी पार्टी की विधायक गीता शास्त्री, विधायक विजमा यादव, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, समाजवादी जिला अध्यक्ष अनिल यादव ,विधानसभा अध्यक्ष श्यामा यादव उर्फ बच्चा यादव, प्रदेश सचिव शांति प्रकाश पटेल, मोहम्मद दानिश,आरिफ गुज्जर समेत तमाम क्षेत्रीय लोगों ने भी रोजा इफ्तार किया ।अंत में आयोजक मोहम्मद शमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज शमी ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।