Home उत्तर प्रदेश नारी सशक्तिकरण सशक्त राष्ट्र के स्वावलंबन का है आधाररू बीएसए

नारी सशक्तिकरण सशक्त राष्ट्र के स्वावलंबन का है आधाररू बीएसए

समाज में लैंगिक भेदभाव खत्म होना चाहिए: बीईओ रामऔतार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिलाओं को किया गया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण सशक्त राष्ट्र के स्वावलंबन का आधार है। उन्होने कहा कि नारी हमारे समाज की रीढ़ हैं घर,परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हैं। वह हम सबको जन्म देने वाली जननी है, इसलिए वह समाज में अधिकार और सम्मान की हकदार भी हैं।
यह बातें मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार ने  ब्लाक संसाधन केंद्र जसरा घूरपुर प्रयागराज में सतीश इंटरप्राइजेज व अथर्व इंटरप्राइजेज की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी व महिला सम्मान समारोह  में आज कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं में नई चेतना और उत्साह का संचार करते हैं। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कौड़िहार शिव औतार ने कहा कि समाज में लैंगिक भेदभाव खत्म होना चाहिए यह जागरूक महिलाओं के द्वारा ही संभव है। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने कहा कि बालिकाओं को अनिवार्य रूप शिक्षित और सक्षम बनाया जाना चाहिए। इससे हमारा राष्ट्र समृद्ध होगा। समाज सेवी सतीश केसरवानी ने कहा कि हमारी मातृशक्ति आज समाज के हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है बस उन्हें जरूरत है आगे बढ़ाने की। रिशि गुप्ता ने कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय समाज में नारी को करूणा, दया, क्षमा और शील की देवी के रूप में जाना जाता रहा है। आज जरूरत है कि उन्हें समाज के हर क्षेत्र में समानता का अवसर प्रदान किया जाए। समारोह में आसपास के विद्यालयों की रसोइयां और बच्चों की 200 माता अभिभावकों को जिला बेसिक शिक्षाधिकारीक्षा ने सम्मानित किया । इस अवसर पर एआरपी श्रीनारायण मिश्र, अरविंद सैनी,पंकज साहू, महेंद्र निषाद, मयंकधर द्विवेदी, आदित्य, अभिषेक, शैलेश, लक्ष्मी शंकर आदि उपस्थित रहे। संचालन भारतेन्द्र त्रिपाठी ने किया।