Home उत्तर प्रदेश बढ़नी में घर के दरवाजे से बाइक चोरी, चौकी इंचार्ज का गैर...

बढ़नी में घर के दरवाजे से बाइक चोरी, चौकी इंचार्ज का गैर जिम्मेदाराना बयान चर्चा में

SIDHARTHNAGAR NEWS: कस्बे में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। ताजा मामला स्टेशन रोड वार्ड नंबर 10 का है, जहां घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। स्टेशन रोड वार्ड नंबर 10 निवासी दुर्गेश कमलापुरी पुत्र हीरालाल ने थाना ढेबरुआ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बजाज CT 110 मोटरसाइकिल घर के दरवाजे पर खड़ी थी। रात में बाइक सुरक्षित थी, लेकिन सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।बताया जा रहा है कि बढ़नी कस्बे में बीते दिनों आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।इस मामले में जब चौकी इंचार्ज बढ़नी वीरेंद्र यादव से बाइक चोरी के बारे में पूछा गया तो उनका बयान और भी चौंकाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि बाइक चोरी हुई है, इससे ज्यादा उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं कस्बे में लगातार हो रही अन्य बाइक चोरी की घटनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जितनी गाड़ियां चोरी हुई हैं, लिख दीजिए कि पुलिस खोज रही है, गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। चौकी इंचार्ज का इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान अब कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस द्वारा बाइक की तलाश की जा रही है। हालांकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर चोरों पर लगाम कब लगेगी।