Home उत्तर प्रदेश शिक्षामित्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षामित्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

MIRZAPUR NEWS: रविवार को सिटी क्लब में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वाधान में शिक्षामित्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित हुए और अपने जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक  रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक  सूचिस्मिता मौर्य, विधायक  अनुराग सिंह का शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षामित्र साथियों द्वारा विशाल माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षामित्रों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी और सरकार के इस निर्णय से शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिली है। सर्वप्रथम अपने संबोधन में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी,और कहा कि शिक्षामित्रों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग थी और उनकी समस्याओं को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया है.  उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के सम्मान और उनके योगदान को स्वीकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को शिक्षामित्रों के हित में महत्वपूर्ण बताया.  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, महामंत्री राम अनुज मौर्य, जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री रामबली यादव, जिला संयोजक डॉ. भारती, जिला उपाध्यक्ष अकरम आजाद, रविंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी सहित जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिक्षामित्रों ने सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।