MIRZAPUR NEWS: मड़िहान तहसील के पटेहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हिनौता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटेहरा ब्लॉक अध्यक्ष बाल नारायण सिंह के आवास पर हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष विनय सिंह, जिला प्रभारी सुधीर सिंह तथा महामंत्री संतोष सिंह उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, धीरज सिंह, विनोद सिंह, जगदीश शरण सिंह, कृष्ण पाल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, वीर प्रताप सिंह, रामविलास सिंह, घनश्याम सिंह, विमर्श ध्वज सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, आलोक सिंह, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जय प्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, तेज नारायण सिंह, श्री निवास सिंह, हिमांशु सिंह, विनोद कुमार सिंह तथा अरुण सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।







