Home उत्तर प्रदेश ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल, ई रिक्शा चालक के...

ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल, ई रिक्शा चालक के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में एक माह पूर्व तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी के सुभाष नगर निवासी अनिल सोनकर पुत्र स्व रामचंद्र सोनकर ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नौ फरवरी को अपनी बाइक से विजयीपुर से अपने घर लौट रहा था दोपहर दो बजे के करीब जैसे ही वह सैनी बस अड्डे के सामने पहुंचा तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, प्रयागराज के एसआरएन में इलाज कराने के बाद पीड़ित अनिल सोनकर ने शुक्रवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर ई रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।