Home उत्तर प्रदेश मृतक बीएलओ की अनाथ बेटी की शादी में सामाजिक मंच ने बढ़ाया...

मृतक बीएलओ की अनाथ बेटी की शादी में सामाजिक मंच ने बढ़ाया मदद का हाथ

FATEHPUR NEWS: विधानसभा क्षेत्र बिंदकी के ग्राम अलियाबाद निवासी शिक्षामित्र एवं बीएलओ अखिलेश कुमार सविता की मृत्यु के बाद उनकी बेटी की शादी में संयुक्त सामाजिक एकता मंच ने मदद का हाथ बढ़ाया। बताया गया कि एसआईआर ड्यूटी के दौरान बेटी की शादी के लिए अवकाश न मिलने और प्रशासनिक दबाव के चलते अखिलेश कुमार सविता ने 1 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटी की शादी के अवसर पर संयुक्त सामाजिक एकता मंच के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिक्षक साथियों द्वारा संकलित ₹61 हजार की आर्थिक सहायता परिवार को प्रदान की गई। मंच के संयोजक डॉ. अमित पाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर न्याय दिलाने के लिए भी हर संभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज प्रकाश, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, शंकर लाल सविता, फूल सिंह मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।