Home बड़ी ख़बरें अमेरिका में इमरजेंसी लागू, कई राज्यों में तबाही, इमारतें मलबे में बदलीं

अमेरिका में इमरजेंसी लागू, कई राज्यों में तबाही, इमारतें मलबे में बदलीं

8
0

अमेरिका के सेंट्रल हिस्सों में पिछले कई घंटों से भीषण तूफानों ने भारी तबाही मचाई है. इन तूफानों से पैदा हुए टॉर्नेडो ने कई इमारतों को मलबे में बदल दिया और कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. कई बड़े ढांचे क्षतिग्रस्त हुए और स्थानीय स्तर पर आपातकाल लागू किया गया.                         America Emergency Declared: शुक्रवार दोपहर दक्षिण-पश्चिम मिशिगन में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विनाशकारी टॉर्नेडो आया. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. ब्रांच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यूनियन लेक इलाके में टॉर्नेडो के गुजरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. कई लोगों को अस्पताल भेजा गया लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी.

अधिकारियों के अनुसार पास के कैस काउंटी में भी टॉर्नेडो के जमीन पर उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार यह टॉर्नेडो एक अकेले सुपरसेल तूफान से बना था. जब यह मिशिगन के थ्री रिवर्स इलाके के पास पहुंचा तो इसे दुर्लभ ‘पर्टिकुलरली डेंजरस सिचुएशन’ का दर्जा दिया गया.

इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर एक्टिव
मिशिगन स्टेट पुलिस ने बताया कि ब्रांच, कैस और सेंट जोसेफ काउंटी में नुकसान की खबरों के बाद स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर को सक्रिय कर दिया गया. थ्री रिवर्स इलाके में आए टॉर्नेडो के वीडियो में इमारतों के टुकड़े हवा में उड़ते और एक स्टोरेज फैसिलिटी की छत के बड़े हिस्से उखड़ते दिखे.

यूनियन सिटी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में बड़े मलबे के टुकड़े हवा में उड़ते नजर आए. बैकग्राउंड में एक व्यक्ति कहते सुना गया, वहां एक घर उड़ गया. मिशिगन की इन मौतों से पहले गुरुवार रात ओक्लाहोमा में आए एक टॉर्नेडो में एक मां और उसकी बेटी की मौत हो गई थी. शुक्रवार को ओक्लाहोमा के बेग्स इलाके में आए खतरनाक तूफानों से दो और लोगों की मौत हो गई.

गंभीर तूफानों का खतरा
शुक्रवार देर शाम तक अधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों का पता चल गया है और कोई भी लापता नहीं है. ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने कहा कि उन्होंने तुलसा के मेयर मोनरो निकोल्स और बेग्स के मेयर रोजर मेरिल से बात की है और राज्य उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है.