Home उत्तर प्रदेश संभल SP केके बिश्नोई-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी:3 साल पहले गोरखपुर...

संभल SP केके बिश्नोई-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी:3 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, बाड़मेर में अब 29 मार्च को करेंगे शादी

16
0

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है।

दोनों की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।
इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने 5 मार्च (गुरुवार) को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फिल्म धुरंधर के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी।