KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया, युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक गुरुवार की रात 11 बजे के करीब भगा ले गया है, पीड़ित महिला के मुताबिक काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला, पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने लोहदा गांव निवासी अंशु कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







