Home उत्तर प्रदेश प्रदीप पाठक के नेतृत्व में आर.एस.बी कानपुर ने जीता ऑल इंडिया सिविल...

प्रदीप पाठक के नेतृत्व में आर.एस.बी कानपुर ने जीता ऑल इंडिया सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता

7
0

प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी प्रदीप पाठक के नेतृत्व में रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड कानपुर की टीम ने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सेवा शतरंज 2025-26 में सभी 6 राउंड के मैच जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेली गई जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार कुल 39 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में केंद्रीय सचिवालय दिल्ली ने रजत पदक एवं त्.ै.ठ जयपुर ने कांस्य पदक जीता।
उक्त प्रतियोगिता में रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड कानपुर के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला शतरंज संघ प्रयागराज के पदाधिकारी पण्डित श्याम जी पाठक (अध्यक्ष)एवं एन डी सिंह (महासचिव) ने टीम के सभी सदस्यों प्रदीप पाठक, शैलेन्द्र बाजपेई, अंचल रस्तोगी, दीपक कटियार को तथा टीम के मैनेजर गणेश मलिक जी को हार्दिक बधाई दी। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय भरत सिंह चैहान जी (अखिल भारतीय शतरंज महासंघ) रहे।
डाक परिवार के तरफ राजेश वर्मा, सचिव डाक मनोरंजन क्लब प्रयागराज, आशीष दिरवेदी, प्रमोद राय, आनंद शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव आदि ने प्रदीप के सफलता पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है.