Home आस्था इकदिल थाने में पुलिस-पत्रकारों संग होली मिलन, क्षेत्र में रही चाक-चौबंद सुरक्षा...

इकदिल थाने में पुलिस-पत्रकारों संग होली मिलन, क्षेत्र में रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

ETAWA NEWS: होली के पर्व पर थाना इकदिल क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और पूरे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त करती रही। बुधवार को होली के त्योहार के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल ने पुलिस फोर्स के साथ इकदिल क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी और लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को थाना इकदिल परिसर में पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल, धीरेन्द्र दुबे, सचिन बाजपेयी, पुष्पेंद्र, नवेंदर, राहुल मिश्रा सहित थाना इकदिल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इस मौके पर क्षेत्र के पत्रकार भी उपस्थित रहे, जिनमें पत्रकार उमेश राठौर, कुलदीप राजपूत, राजकुमार प्रजापति, मंगल सिंह राठौर, इंदौआ विकास त्रिपाठी आदि शामिल रहे। पुलिसकर्मियों व पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।