FATEHPUR NEWS: थाना थरियांव पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, आठ जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना थरियांव पुलिस टीम ने वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रामनरेश उर्फ बृजेश मिश्रा (57) पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी ग्राम रामनगर मजरे औरेई सातो रोड थाना थरियांव जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, आठ जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना थरियांव में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 125, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पृथ्वीराज सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर व कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह शामिल रहे हैं।







