Home उत्तर प्रदेश नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन समारोह शुक्रवार को

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन समारोह शुक्रवार को

MIRZAPUR NEWS:  शुक्रवार को नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का मीरजापुर में आगमन समय सुबह 11 बजे गोपीगंज मार्ग हनुमान नगर से होगा । तदोपरांत हनुमान नगर में स्वागत पार्टी के संगठन पदाधिकारीगणों एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया जायेगा । तत्पश्चात् वहां से नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का काफिला हनुमान नगर से होते हुए तिलठी, चिल्ह तिराहा, शास्त्री पुल, नटवा तिराहा, अटल चौराहा ( अमरावती चौराहा ) पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बंगाली चौराहा होते हुए विंध्यवासिनी माता मंदिर से बरतर तिराहा, कंतित, दुधनाथ तिराहा, लोहिया तालाब, पक्का पुल, इमामबाड़ा, लालडिग्गी चौराहा निकट शक्ति होटल  पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुनः गनेशगंज तिराहा, सब्जी मण्डी होते हुए मुकेरी बाजार डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पश्चात् इमरती रोड़ होते हुए संगमोहाल से रोड़वेज तिराहा से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में जोरदार अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी पूर्व जिलाध्यक्षगण एवं जनप्रतिनिधिगण तथा पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे । पश्चात् पटेल चौराहा (भरूहना) पर लौह पुरूष सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।उक्त जनकारी जिला मीडिया प्रभारी/जिला प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।