Home उत्तर प्रदेश बाइक सवार की टक्कर से अधेड की इलाज के दौरान मौत

बाइक सवार की टक्कर से अधेड की इलाज के दौरान मौत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदुरा गांव का एक अधेड शनिवार की शाम सायकिल से घर जा रहा था इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने अधेड को टक्कर मार दिया हादसे में घायल अधेड की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, मृतक के पुत्र की तहरीर पर सैनी पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदुरा निवासी मनोज कुमार पुत्र मिश्रीलाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता मिश्री लाल पुत्र स्व रामनाथ 50 वर्ष शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब सायकिल से थुलगुला का मजरा टेढ़ीमोड़ से घर जा रहे थे रास्ते में एक स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने सायकिल से जोरदार टक्कर मार दिया हादसे में मिश्री लाल गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात मिश्री लाल की मौत हो गई, मनोज की तहरीर पर सैनी पुलिस ने कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव निवासी नीरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।