Home उत्तर प्रदेश पत्नी ने नशेड़ी पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस से शिकायत

पत्नी ने नशेड़ी पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक महिला का आरोप है कि उसका नशेड़ी पति उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी पूजा देवी ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति नशे की हालत में आएदिन उसको गाली गलौच करता है, पीड़िता का आरोप है कि शनिवार की रात उसका पति गाली गलौच कर रहा था जिसका विरोध करने पर नशेड़ी पति मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।