KAUSHAMBI NEWS: होली के त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सैनी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह मयफोर्स के रविवार को शाखा का मजरा समदापर गांव में दबिश देकर महेश कुमार पुत्र स्व रामदेव के घर से 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो कुंतल लहन नष्ट कराया। इसी तरह रामपुर धमावा का मजरा चकिया में 25 लीटर व लोहारन का पुरवा में 33 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन कुंतल लहन नष्ट कराया। सैनी कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में तीन जगहों पर दबिश देकर कुल 96 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और पांच कुंतल लहन नष्ट कराया। थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा। कच्ची शराब में संलिप्त पाए जाने वाले धंधेबाजों के खिलाफ सख्त व विधिक कार्रवाई की जाएगी।







