भदोही। सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक रविवार को
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला ममहर एवं गिर्दबड़ागांव तथा महराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय
का निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में सभी कार्मिक मौजूद मिलें। उन्होंने सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ ने एमबीएस अस्पताल के आकस्मिक कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर चिकित्सक डॉ.जयप्रकाश, डॉ निशांत गुप्ता, डॉ जैनुल आब्दीन व फार्मासिस्ट संतोष कुमार ड्यूटीरत पाए गए। सीएमओ के संज्ञान में लाया गया कि एमबीएस अस्पताल में रात्रि के समय कोई भी चिकित्सा अधिकारी यहां तक कि सीएमएस भी निवास बनाकर कार्य नहीं करते, बल्कि अस्पताल में दिन के समय ड्यूटी कर जल्दी-जल्दी घर भाग जाते हैं। जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्याप्त करते हुए सीएमएस को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी
सीएचसी व पीएचसी सहित जिला चिकित्सालय में 2 व 3 मार्च को ओपीडी सेवा पूर्व की तरह चालू रहेंगे। सीएमओ शाम के समय ट्रामा सेंटर औराई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्मिक ड्यूटी के दौरान मौजूद पाए गए। सीएमओ ने निर्देशित किया की अॉन कॉल व्यवस्था पूर्ण रूप से चालू रहे।







