Home उत्तर प्रदेश आसपा ने होलिका दहन न करने का लिया संकल्प बहुजन समाज के...

आसपा ने होलिका दहन न करने का लिया संकल्प बहुजन समाज के इतिहासबोथ होने मात्र से सामंतवाद की जड़े उखड़ जायेगी

7
0

प्रयागराज। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड शंकरगढ़ थाना लालापुर स्थित ग्रामसभा ओठगी तरहार में विधानसभा बारा मुकेश पासी की अध्यक्षता में ओठगी गांव स्थित आजाद समाज पार्टी की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने होलिका दहन न करने का संकल्प लिया। गांव की महिलाओं ने संकल्प दिलाते वक्त उक्त न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि हम होली नहीें मनाएंगे। हम किसी महिला को जलाएंगे नहीं। हम होलिका जलाने पर डांस नहीं करेंगे।हम रंग नहीं खेलेंगे। हम होली का त्योहार नहीं मनाएंगे क्योंकि उसमे महिलाओं को जलाया जाता है। यह महिलाओं का अपमान है। यह महिलाओं का सम्मान नहीं। हमें सम्मान से जीना हैं क्योंकि हम महिला है। यह हमारे हक की लड़ाई है। हम पानी बर्बाद नहीं करेंगे। हम लकडि़यां नहीं जलाएंगे। हम पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे। हम प्रदूषण नहीं फैलाएंगे। महिला शक्ति जिंदाबाद। नारी शक्ति जिंदाबाद। यह त्योहार सबसे बड़ा कलंकित त्योहार है। इसमें महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा बत्तमीजी होती हैं, होली पर हैवानियत सर पर रहे सवार। होकर धुत शराब में करे गलत व्यवहार।इसीलिए कहा गया है कि सबसे बड़ा कलंकित है होली का त्योहार।
मुर्ख अपनी मूर्खता का करते हैं प्रचार। हम होली जैसे त्योहार का करते हैं बहिष्कार।करते हैं बहिष्कार। संकल्प लेने वालों में विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पासी, महामंत्री अनिकेत कुमार बिंद, गंगादीन मास्टर, मुन्नी लाल, आकाश, इंद्रपाल, इंद्रसेन, नरेश, मानिक चन्द्र, बैजनाथ, घनश्याम, सुनीता, नगीना, अनार कली, मुन्नी देवी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।