Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर

FATEHPUR NEWS:  मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हेतु “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध, नारी सुरक्षा, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों व विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं, किशोरियों एवं परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस आयोजन से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।