Home उत्तर प्रदेश सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

गुलाल लगाकर बच्चों ने दी शुभकामनाएं, छुट्टियों की घोषणा से बढ़ा उत्साह
FATEHPUR NEWS:  शनिवार को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया और बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने बताया कि होली पर्व के उपलक्ष्य में आज से विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया है। छुट्टियों की घोषणा होते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। पूरा वातावरण सौहार्द, प्रेम और उमंग से सराबोर रहा। विद्यालय परिवार ने होली को आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों के उत्साह में सहभागी बना।