KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी नाबालिक बेटी को गांव का ही एक युवक भगा ले गया है, खोजबीन के बाद उलाहना देने पर युवक के माता पिता धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब बहला फुसलाकर भगा ले गया है, खोजबीन के बाद पीड़ित युवक के घर उलाहना देने गया तो युवक के माता पिता गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने नौडिया आमद करारी गांव निवासी विपिन कुमार, अयोध्या प्रसाद व युवक की मां के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







