Home उत्तर प्रदेश डीडी कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया होली का पर्व

डीडी कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया होली का पर्व

KAUSHAMBI NEWS:  विकास खण्ड कड़ा के केन कनवार स्थित डीडी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को बच्चों ने होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल के प्रांगण में रंग-बिरंगी खुशियों के साथ बच्चों ने नृत्य और गायन के माध्यम से पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगों और गुलाल के साथ होली खेली, एक-दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व और परंपरा के बारे में बताया और उन्हें सुरक्षित होली खेलने की सलाह दी स्कूल के प्रधानाचार्य एस बी सिंह ने सभी बच्चो व शिक्षको को शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया  स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व को समझाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बच्चों ने होली के बारे में अपने विचार साझा किए और होली के गीत गाए इस प्रकार, डीडी कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया इस मौके अरविंद तिवारी, जीत पांडे ,सूरज सिंह ,राम प्रसाद, दीपांजलि अग्रहरि ,अंशिका मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।