परिजनों और दोस्तों ने नम आंखों से दी सभी जायरीनों को विदाई
BHADOHI NEWS: नगर से शनिवार को माह-ए-रमजान की 10वीं तारीख को जायरीनों का एक जत्था मुकद्दस सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान परिजनों और दोस्तों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और गले मिलकर विदाई दी। इस दौरान सुबह से ही जायरीनों के घरों पर रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों का जुटना शुरू हो गया था। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और गले मिलकर उमरा के लिए मुबारकबाद दी। इस दौरान परिजनों ने जायरीनों से अपने और परिवार के लिए दुआ करने का अनुरोध भी किया। दोपहर के समय नम आंखों से उन्हें विदा किया गया और उनके सफर को आसान बनाने के लिए दुआएं मांगी गईं। विदाई के समय श्सुनहरी जाली मुबारक होश् जैसे नारे भी लगाए गए। उमरा के लिए रवाना होने वालों में डॉ.शफात इमाम सिद्दीकी, वसीम अख्तर सिद्दीकी, सना सिद्दीकी, राशिद अख्तर सिद्दीकी, मो.इब्राहिम, मो.राफे, मो. मुस्तफा, अब्दुल वाहिद, गुलाम मुस्तफा और मुसाब सिद्दीकी प्रमुख थे। जायरीन वहां उमरा के सभी अरकान पूरे करेंगे और 14 दिनों में स्वदेश लौट आएंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मो.आरिफ सिद्दीकी, गुलाम हुसैन संजरी, हाजी इस्तियाक सिद्दीकी, सैयद नियाज अहमद, हाजी एहतेशाम सिद्दीकी, हाजी शफकत इमाम सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, रेहान हाशमी, अमजद खां, चांद खां, डॉ.आसिफ सिद्दीकी, हैदर संतरी, अल्फी सिद्दीकी, आदिल सिद्दीकी, नदीम सिद्दीकी, गुफरान खां, फहीम अख्तर, शबी इमाम सिद्दीकी, इरफान अंसारी, रिजवान खां, साजिद अंसारी, अकील अंसारी, आसिफ खां, तनवीर सिद्दीकी, मो. आसिफ खां जेम और शंभू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।







