Home उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस लाइन में भावुक विदाईरू 7 पुलिसकर्मी सम्मानित, अंगवस्त्र व स्मृति...

जौनपुर पुलिस लाइन में भावुक विदाईरू 7 पुलिसकर्मी सम्मानित, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर दी गई शुभकामनाएं’

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर में शनिवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में भावुक माहौल के बीच सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने वाले 07 पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिनांक 28 फरवरी 2026 को अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और लगन से कार्य करते हुए 04 उपनिरीक्षक, 01 फायर सर्विस चालक तथा 02 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी का सम्मान किया। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक शिव शंकर सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बृज बिहारी यादव, रणजीत कुमार, फायर सर्विस चालक कैलाश यादव, मुख्य आरक्षी रमाशंकर राम तथा देवानारायण पाल शामिल रहे।अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव सदैव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ।