JHANSI NEWS: अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक समिति एवं युवनाद आयोजन समिति ओरछा द्वारा ओरछा में आयोजित समारोह में श्री रावतपुरा सरकार श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मुहम्मद नईम को सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों हेतु युवनाद सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र के शिक्षाविदों, चिकित्सकों, साहित्यकारों एवं जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह का संचालन आयोजक सुमित ओरछा द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रो पुनीत बिसारिया, आरिफ़ शहडोली, हेमंत विश्वा, डॉ राशि साहू, राहुल मिश्रा, गिरिजाशंकर कुशवाहा, मयंक यादव, विराज तिवारी, प्रताप नारायण दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।







