Home उत्तर प्रदेश किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं : संजय अस्थाना

किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं : संजय अस्थाना

JAUNPUR NEWS:  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ. प्र. की पूर्व निर्धारित बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार संघ भवन में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अस्थाना ने कहा कि किसी भी संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि वह एक परिवार की तरह कार्य करता है। संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और समर्पित सदस्यों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संघ या संगठन की वास्तविक रीढ़ उसके सदस्य ही होते हैं, इसलिए सभी की सहभागिता और एकजुटता आवश्यक है। बैठक में संरक्षक मंडल के जय आनन्द, श्याम रतन श्रीवास्तव, मंडल पदाधिकारी प्रदीप पांडेय तथा दया शंकर निगम ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्या, आशीष पांडेय एवं विवेक श्रीवास्तव के सहयोग से उपस्थित पदाधिकारियों को आई-कार्ड वितरित किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च, रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन कर जिले भर के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही सभी सदस्यों का समूह बीमा कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र खरे, इकराम अंसारी, आबिश इमाम,सोनू पाण्डव, अवधेश तिवारी, सत्येंद्र मिश्रा, विद्याधर राय विद्यार्थी, दीपक सिंह, रजनी सोनी, नेहा जयवंत, अखिलेश श्रीवास्तव बुद्धि प्रकाश तिवारी, बख्तियार आलम, गोरख सोनकर, दानिश इकबाल, तबरेज नियाजी, राजेश गुप्ता। राहुल, रोहित चौबे आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।