Home उत्तर प्रदेश नैनी छिवकी फ्लाईओवर पर दो मोटर साइकिल की आपस मे भीषण भिड़ंत,...

नैनी छिवकी फ्लाईओवर पर दो मोटर साइकिल की आपस मे भीषण भिड़ंत, 24 वर्षीय युवक की हुई मौत।

7
0

नैनी Prayagraj New।नैनी थाना अंतर्गत क्षेत्र छिवकी जंक्शन के पासफ्लाईओवर पर बुधवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल हुए मधुकर मिश्रा (24) पुत्र द्वारकानाथ मिश्रा, निवासी तेंदुआवन थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज, को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायत केनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल प्रयागराज मोर्चरी हाउस भेज दिया।
मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना नैनी में मुकदमा अपराध संख्या 102ध्26 धारा 281/125(ए)/125(बी)/106(1) के तहत वाहन संख्या न्च्70म्न्8058 (हीरो डिलक्स) के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपी चालक की तलाश की जा रही ळें स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।